Google

Google

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2015

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म ( संस्कृत : सनातन धर्म )
विश्व का एक अति प्राचीन धर्म है।
यह वेदों पर आधारित धर्म है, जो अपने
अन्दर कई अलग अलग
उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय
और दर्शन समेटे हुए है।
अनुयायियों की संख्या के आधार
पर ये विश्व का तीसरा सबसे
बड़ा धर्म है, संख्या के आधार पर इसके
अधिकतर उपासक भारत में हैं और
प्रतिशत के आधार पर नेपाल में है।
हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं
की पूजा की जाती है, लेकिन
वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। [1]
[2] [3]
हिन्दी में इस धर्म को सनातन धर्म
अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं।
इण्डोनेशिया में इस धर्म
का औपचारिक नाम " हिन्दु आगम" है।
हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय
ही नही है अपितु जीवन जीने की एक
पद्धति है " हिंसायाम दूयते
या सा हिन्दु " [ टंकणगत अशुद्धि? ]
अर्थात् जो अपने मन, वचन, कर्म से
हिंसा को दूर रखे वह हिन्दू है और
जो कर्म अपने हितों के लिए
दूसरों को कष्ट दे वह हिंसा है।
नेपाल विश्व का एक मात्र आधुनिक
हिन्दू राष्ट्र था (नेपाल के
लोकतान्त्रिक आंदोलन के पश्चात् के
अंतरिम संविधान में किसी भी धर्म
को राष्ट्र धर्म घोषित
नहीं किया गया है। नेपाल के हिन्दू
राष्ट्र होने या ना होने का अंतिम
फैसला संविधान सभा के चुनाव से
निर्वाचित विधायक करेंगे)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें